शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी (Ranbaxy) के शेयर में गिरावट जारी

शेयर बाजार में रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) के शेयर भाव में गिरावट का रुख जारी है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 306.05 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर लगभग 24% तक फिसल गया है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 19.33% तक लुढ़क गया था। आज सुबह 11:05 बजे यह 5.50% के नुकसान के साथ 318 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) ने रेनबैक्सी के पंजाब-स्थित टोंसा संयंत्र को अमेरिकी बाजार के लिए दवा उत्पादन करने से प्रतिबंधित कर दिया है। यूएस एफडीए ने कहा है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि अमेरिकी ग्राहकों तक निम्न गुणवत्ता वाली दवाएँ न पहुँचें। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2014)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख