शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने घोषित किया 100% लाभांश

शेयर बाजार में आज के कारोबार में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के शेयर में तेज उछाल है।
आज दोपहर 12.05 बजे बैंक का शेयर 4.68% चढ़ कर 542.10 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 543.70 रुपये तक चला गया था। बीएसई में कल के कारोबार में बैंक का शेयर 517.85 रुपये पर बंद हुआ था। 
पंजाब नेशनल बैंक ने कारोबारी साल 2013-14 के लिए अंतरिम लाभांश (Interim dividend) की घोषणा कर दी है। बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि 31 जनवरी 2014 को इसके निदेशक मंडल की हुई बैठक में 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 100% यानी 10 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। इस लाभांश की अदायगी के लिए 24 फरवरी 2014 की तिथि तय की गयी है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014)   

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख