शेयर मंथन में खोजें

पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) के शेयर उछले

शेयर बाजार में पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है।  

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 66 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:37 बजे यह 7.68% की मजबूती के साथ 64.50 रुपये पर है। 

गौरतल है कि तुर्की की लाइमेक (Limak) और बीएचईएल (BHEL) के साथ पटेल इंजीनियरिंग के कंसोर्टियम ने देश की सबसे बड़ी हाइड्रोपावर परियोजना हासिल कर ली है। इस कंसोर्टियम को  जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 1000 मेगावॉट हाइड्रोपावर परियोजना स्थापित करने का ठेका मिला है, जिसे 66 महीनों में पूरा किया जाना है।
इसके अलावा पटेल इंजीनियरिंग को 1,110 करोड़ रुपये का एक अन्य ठेका भी मिला है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख