शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6063 पर, सेंसेक्स (Sensex) 66 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।  
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 66 अंक यानी 0.32% की बढ़त के साथ 20,377 पर रहा। निफ्टी 27 अंक यानी 0.45% की बढ़त के साथ 6063 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.70% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.59% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.31% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से धातु और हेल्थकेयर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।   
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को फायदा पहुँचा। इस दौरान सेंसेक्स 20,451 और निफ्टी 6080 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन दोपहर कारोबार में बाजार की मजबूती घटी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 20,282 और निफ्टी 6031 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। हालाँकि बाजार जल्द ही हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार की मजबूती बढ़ी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.55% की मजबूती रही। हेल्थकेयर में 1.69%, रियल्टी में 1.04%, पावर में 0.83%, ऑटो में 0.77%, बैंकिंग में 0.64%, कैपिटल गुड्स में 0.54% की बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी में 0.62%, टीईसीके में 0.57%, एफएमसीजी में 0.49% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.08% की कमजोरी रही।(शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014)
 
 
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख