शेयर मंथन में खोजें

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) के शेयर गिरे

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के खराब नतीजों के बाद यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) के शेयर में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज के कारोबार में बैंक का शेयर फिसल कर 26.70 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब यह दिन के निचले स्तरों से थोड़ा सँभला है और दोपहर 12.20 बजे 4.55% की गिरावट के साथ 27.30 रुपये पर है। 
अक्टूबर-दिसंबर 2013 में यूनाइटेड बैंक इंडिया को 1,238.08 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान इसने 42.20 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था। इस दौरान बैंक की कुल आय 2,599.39 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,986.80 करोड़ रुपये हो गयी है। 
लेकिन अक्टूबर-दिसंबर 2013 के दौरान 1,857.83 करोड़ रुपये के प्रावधान (Provisioning) की वजह से कंपनी भारी घाटे में आ गयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में इसने 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। 
दरअसल बैंक के डूबे कर्जों (NPA) में भारी वृद्धि देखने को मिली है। बैंक का सकल एनपीए (Gross NPA) 4.42% से बढ़ कर 10.82% हो गया है, जबकि इसका शुद्ध एनपीए (Net NPA) 2.22% से बढ़ कर 7.44% हो गया है। किसी एक ग्राहक को 10 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज देने से आरबीआई ने बैंक को मना कर दिया है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख