शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6063 पर, सेंसेक्स (Sensex) 29 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।   

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 29 अंक यानी 0.14% की बढ़त के साथ 20,363 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 9 अंक यानी 0.15% की बढ़त के साथ 6063 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.06% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.28% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.10% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और ऑटो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। हालाँकि शुरुआती कारोबार में ही बाजार की मजबूती में कमी आयी लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार चढ़ता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 20,443 और निफ्टी 6082 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन जल्द ही बाजार अपने ऊपरी स्तरों से नीचे फिसल गया। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की मजबूती कम होती चली गयी। दोपहर के कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स 20,350 और निफ्टी 6063 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र मे सबसे ज्यादा 0.99% की मजबूती रही। ऑटो में 0.77%, टीईसीके में 0.74%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.58%, धातु में 0.37%, बैंकिंग में 0.34% की बढ़त रही। दूसरी ओर, पावर में 1.02% की गिराट रही। रियल्टी में 0.90%, तेल-गैस में 0.58%, हेल्थकेयर में 0.32%, एफएमसीजी में 0.11% और कैपिटल गुड्स में 0.09% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख