शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6,001 पर, सेंसेक्स (Sensex) 255 अंक लुढ़का

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेज गिरावट के साथ बंद हुए।    

निफ्टी (Nifty) 6,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि यह इस स्तर से ऊपर पहुँचने में कामयाब रहा। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 255 अंक यानी 1.25% की गिरावट के साथ 20,193 पर रहा। निफ्टी 83 अंक यानी 1.36% गिर कर 6,001 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.27% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.83% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.05% की गिरावट रही। क्षेत्रों के लिहाज से बैंकिंग और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 20,504 और निफ्टी 6094 पर दिन के ऊपरी स्तरों पर रहेस लेकिन कारोबार के पहले घंटे में ही बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार लुढ़कता चला गया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार तेजी से फिसला। निफ्टी 6000 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। इस दौरान सेंसेक्स 20,165 और निफ्टी 5991 पर दिन के निचले स्तरों तक फिसल गये। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में निफ्टी 6,000 के स्तर पर वापस लौटने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में लाल निशान पर ही बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.11% का घाटा हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.06%, तेल-गैस में 1.84%, धातु में 1.81%, पावर में 1.68%, हेल्थकेयर में 1.63%, एफएमसीजी में 0.93%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.60% और टीईसीके में 0.30% की गिरावट रही। ऑटो में 0.17%, आईटी में 0.09% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 0.39% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2014)  

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख