शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर गिरे

शेयर बाजार में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

पिछले कारोबारी सत्र की 3% की गिरावट को जारी रखते हुए आज के शुरुआती कारोबार में बीएसई में कंपनी का शेयर 1809.15 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। पिछले दो दिनों में कंपनी का शेयर 5% तक गिर चुका है। दोपहर 12 बजे यह 1.19% के नुकसान के साथ 1819.15 रुपये पर है। 

मीडिया खबरों के मुताबिक मिस्र सरकार ने एक साल तक बजाज ऑटो के दोपहिया और तिपहिया वाहनों के देश में आयात पर रोक लगाने के फैसले को प्रस्तावित किया है। हालाँकि अभी यह फैसला अंतिम नहीं है। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख