शेयर मंथन में खोजें

फाइनेंशियल टेक (Financial Tech) के शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

शेयर बाजार में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 15.71% चढ़ा है। यह 4.98% की बढ़त के साथ 310.70 रुपये पर है।

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 62% घट कर 34 करोड़ रुपये रहा है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 89 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 25% घट कर 82 करोड़ रुपये रही है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 110 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के बोर्ड निदेशक मंडल की बैठक में तीसरे अंतरिम लाभांश का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी 2 रुपये प्रति शेयर के भाव से अंतरिम लाभांश देगी और इस तीसरे अंतरिम लाभांश का भुगतान 7 मार्च 2014 को किया जायेगा। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख