शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,127 पर, सेंसेक्स (Sensex) 170 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।  

निफ्टी (Nifty) 6,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 170 अंक यानी 0.83% की मजबूती के साथ 20,634 पर रहा। निफ्टी 54 अंक यानी 0.89% की बढ़त के साथ 6,127 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.86% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.71% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.80% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से बैंकिंग और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 20,436 और निफ्टी 6,067 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि शुरुआती कारोबार में ही बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। निफ्टी 6,100 के स्तर को पार कर गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती में थोड़ी कमी आयी, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में मजबूती बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 20,685 और निफ्टी 6,142 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.34% की तेजी रही। कैपिटल गुड्स में 2.09%, पावर में 1.73%, धातु में 1.03%, ऑटो में 0.96%, रियल्टी में 0.59% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.55% की मजबूती रही। हेल्थकेयर में 0.22% की बढ़त रही। टीईसीके बिना किसी बदलाव के साथ सपाट बंद हुआ। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.28% की कमजोरी रही। तेल-गैस में 0.06% और आईटी में 0.02% की मामूली कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2014)  
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख