शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्टस (Escorts) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में एस्कॉर्टस (Escorts) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 118.50 रुपये तक नीचे लुढ़क गया।

दोपहर 1:30 बजे यह 2.04% के नुकसान के साथ 120.20 रुपये पर है।

एस्कॉर्टस समूह कीकंपनी एस्कॉर्टस एग्री मशीनरी (Escorts Agri Machinery) ने मार्च 2013 में 6,159 ट्रैक्टर की तुलना में इस बार 6,187 ट्रैक्टर बेचे हैं। इस तरह कंपनी के ट्रैक्टरों की बिक्री में मामूली बढ़त दर्ज हुई है। 

मार्च 2014 में कंपनी के ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री 1% घट कर 6,087 रही है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 6,123 रही थी। इस दौरान कंपनी का निर्यात बढ़ कर 100 रहा है, जबकि मार्च 2013 में कंपनी ने 36 ट्रैक्टरों का निर्यात किया था। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख