शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,253 पर, सेंसेक्स (Sensex) 79 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 79 अंक यानी 0.32% की गिरावट के साथ 24,298 पर रहा। निफ्टी 23 अंक यानी 0.31% की कमजोरी के साथ 7,253 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.74% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.34% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.84% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स और बैंकिंग में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। इसके बाद बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। यूरोपीय बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बाच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 24,156 और निफ्टी 7,207 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की गिरावट में कमी आती चली गयी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट पर ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.63% की गिरावट रही। बैंकिंग में 1.07%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.42%, हेल्थकेयर में 0.42% और तेल-गैस में 0.26% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 1.90% की मजबूती रही। आईटी में 0.64%, एफएमसीजी में 0.64%, ऑटो में 0.50%, टीईसीके में 0.44%, धातु में 0.27% और पावर में 0.18% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 21 मई 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख