शेयर मंथन में खोजें

ज्वेलरी (Jewellery) कंपनियों के शेयर उछले

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा सोने के आयात नियमों में ढ़ील देने के फैसले से शेयर बाजार में ज्वेलरी (Jewellery) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

आरबीआई ने 20:80 योजना के तहत सोने के आयात नियमों में नरमी बरती है। आरबीआई के इस कदम से सोना आयात करना आसान होगा।

शेयर बाजार में त्रिभुवनदास भीमजी झवेरी (TBZ) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:14 बजे यह 19.99% की मजबूती के साथ 191.80 रुपये पर है।

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के शेयर भाव में भी तेजी है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 124.30 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह 17.42% की मजबूती के साथ 121.65 रुपये पर है। 

गीतांजलि जेम्स (Gitanjali Gems) के शेयर में भी मजबूती है। बीएसई में यह 12.58% की बढ़त के साथ 102.90 रुपये पर है। 

तारा ज्वेल्स (Tara Jewels) के शेयर में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 1.90% की बढ़त के साथ 107 रुपये पर है। 

विन्सम डायमंड्स ऐंड ज्वेलरी (Winsome Diamonds & Jewellery) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 6.55 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह 10.81% की बढ़त के साथ 6 रुपये पर है।

श्री गणेश ज्वेलरी (Shree Ganesh Jewellery) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। यह 5.00% की बढ़त के साथ 39.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख