शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 63 अंक ऊपर

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। अप्रैल महीने में घरों की बिक्री के आँकड़ों में बढ़ोतरी से बाजार को बल मिला।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस 63 अंक यानी 0.38% की मजबूती के साथ 16,606 पर रहा। नैस्डैक 31 अंक यानी 0.76% चढ़ कर 4,186 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 8 अंक यानी 0.42% की बढ़त के साथ 1,901 पर बंद हुआ। 

पूरे हफ्ते की बात करें तो इस दौरान डॉव जोंस 0.7% और एसऐंडपी 500 सूचकांक 1.2% की बढ़त रही। हफ्ते भर में नैस्डैक में 2.3% की मजबूती दर्ज हुई। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जून वायदा भाव 0.65 डॉलर चढ़ कर 104.39 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जून फ्यूचर 2.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,293.00 पर रहा। (शेयर मंथन, 24 मई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख