शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) सपाट

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 7 अंक यानी 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 24,556 पर रहा। निफ्टी 12 अंक यानी 0.16% की बढ़त के साथ 7,330 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.63% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.40% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.63% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी और टीईसीके में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 24,643 और निफ्टी 7,345 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 24,489 और निफ्टी 7,303 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार हरे निशान पर लौट आया, लेकिन इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार शुरू हो गया। आज दिन भर सेंसेक्स में बेहद सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार हरे निशान पर बने रहने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.52% की मजबूती रही। टीईसीके में 1.42%, रियल्टी में 1.40%, बैंकिंग में 0.56%, कैपिटल गुड्स में 0.45%, पावर में 0.11% और हेल्थकेयर में 0.06% की बढ़त रही। दूसरी ओर, धातु में 1.62% की गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.99%, तेल-गैस में 0.88%, ऑटो में 0.75% और एफएमसीजी में 0.14% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 28 मई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख