शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,474 पर, सेंसेक्स (Sensex) 214 अंक चढ़ा

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स (Sensex) 25,0000 और निफ्टी (Nifty) 7,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुए।

सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 214 अंक यानी 0.86% की मजबूती के साथ 25,020 पर रहा। निफ्टी 72 अंक यानी 0.97% चढ़ कर 7,474 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.43% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.01% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.42% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु, पावर और तेल-गैस में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मिले-जुले रुख के साथ हुई। निफ्टी 7,400 के स्तर से नीचे खुला। शुरुआती कारोबार में ही बाजार की गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 24,645 और निफ्टी 7,360 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि जल्द ही बाजार बढ़त बनाने में कामयाब रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की गिरावट कम होती चली गयी। दोपहर के कारोबार में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। निफ्टी 7,400 के स्तर को पार कर गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार का जोश बढ़ता चला गया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की तेजी में उछाल आया। सेंसेक्स 25,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 25,044 और निफ्टी 7,485 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.33% की तेजी रही। पावर-तेल-गैस दोनों में 1.96% 1.96%, एफएमसीजी में 1.49%, आईटी में 1.29%, टीईसीके में 1.15% और कैपिटल गुड्स में 1.02% की मजबूती रही। ऑटो में 0.77%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.72%, रियल्टी में 0.69% और हेल्थकेयर में 0.17% की बढ़त रही। दूसरी ओर, बैंकिंग में 0.39% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 05 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख