शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) सपाट

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 25,711 और निफ्टी (Nifty) 7,683 नये रिकॉर्ड स्तरों पर रहे।

 कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4 अंक यानी 0.01% की हल्की मजबूती के साथ 25,584 पर रहा। निफ्टी 1 अंक यानी 0.02% चढ़ कर 7,656 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.53% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.27% की कमजोरी रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.26% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा, जबकि रियल्टी और तेल-गैस में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलने के कुछ मिनटों के भीतर ही सेंसेक्स 25,711 और निफ्टी 7683 तक चढ़ गये। लेकिन कारोबार के पहले ही घंटे में शुरुआती बढ़त गँवा कर बाजार लाल निशान पर चला गया। निफ्टी 7600 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 25,347 और निफ्टी 7579 तक नीचे चले गये। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में निफ्टी 7600 के स्तर के ऊपर आ गया। फिर जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया। वैसे-वैसे बाजार की गिरावट की कम होती गयी। यूरोपीय शेयर बाजार से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार में और सुधार आया। कारोबार के अंतिम मिनटों में बाजार हरे निशान पर आ गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.55% की तेजी रही। आईटी में 2.32%, टीईसीके में 1.97%, हेल्थकेयर में 1.97%, एफएमसीजी में 0.12% और ऑटो में 0.02% की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी को 2.96% का घाटा सहना पड़ा। तेल-गैस में 0.96%, कैपिटल गुड्स में 0.90%, पावर में 0.86%, धातु में 0.85% और बैंकिंग में 0.76% की कमजोरी रही।

(शेयर मंथन, 10 जून 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख