शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) के शेयर उछले

शेयर बाजार में नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (NBCC) के शेयर भाव में शानदार तेजी का रुख है।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 25% तक चढ़ गया है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 689.60 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:34 बजे यह 10.19% की बढ़त के साथ 667.30 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि एनबीसीसी ने नेशनल वक्फ डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के साथ ज्ञापन-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। यह समझौता संस्थागत और व्यावसायिक परियोजनाओं के रूप में देश भर में वक्फ की सभी संपत्तियों के विकास के लिए किया गया है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख