शेयर मंथन में खोजें

ठंडी शुरुआत के बाद सेंसेक्स में हल्की बढ़त

आज सुबह हल्की गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद भारतीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में सपाट रुझान दिखा रहा है।

सुबह करीब 9.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 40 अंक या 0.15% की बढ़त के साथ 26,666 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) केवल 2 अंक की मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बस लौटा ही है। हालाँकि छोटे-मँझोले सूचकांकों ने अच्छी शुरुआत की है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.75% की बढ़त दिख रही है, जबकि सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.26% तेजी पर चल रहा है। इसी तरह बीएसई मिडकैप में लगभग 1% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.32% की मजबूती है। 

विभिन्न क्षेत्रों के सूचकांकों में बीएसई हेल्थकेयर 1.63% की उछाल के साथ चल रहा है। बीएसई रियल्टी में भी 1% से ज्यादा मजबूती आयी है। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.9%), बिजली (0.6%), आईटी (0.4%), कैपिटल गुड्स (0.3%) और तेल-गैस (0.3%) भी सकारात्मक रुझान के साथ हैं। वहीं एफएमसीजी सूचकांक में 0.3% की कमजोरी है। ऑटो और धातु (मेटल) सूचकांक हल्की लाली के साथ सपाट हैं। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख