शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,961 पर, सेंसेक्स (Sensex) 390 अंक उछला

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज शानदार तेजी के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) द्वारा फिलहाल ब्याज दरें नहीं बढ़ाये जाने की उम्मीदों से घरेलू बाजार को भी बल मिला।

निफ्टी (Nifty) 7,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 390 अंक यानी 1.49% की मजबूती के साथ 26,637 पर रहा। निफ्टी 118 अंक यानी 1.50% चढ़ कर 7,961 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.62% की बढ़त रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 1.59% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.83% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 7,900 के स्तर को पार कर गया। इसके बाद बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। दोपहर के कारोबार में बाजार का जोश बढ़ा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की तेजी चढ़ती चली गयी। इस दौरान सेंसेक्स 26,689 और निफ्टी 7,972 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपनी ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स को सबसे ज्यादा 3.01% का फायदा हुआ। रियल्टी में 2.61%, बैंकिंग में 2.51%, पावर में 2.25%, धातु में 1.91%, तेल-गैस में 1.34%, हेल्थकेयर में 1.13% की मजबूती रही। ऑटो में 0.96%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.55%, टीईसीके में 0.53% और एफएमसीजी में 0.23% की बढ़त रही। आईटी में 0.07% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख