शेयर मंथन में खोजें

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 224 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11 बजे यह 3.25% की बढ़त के साथ 222.40 रुपये पर है। 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा कंपनी में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने से कंपनी के शेयर में मजबूती बनी हुई है। आरबीआई ने 1 अक्टूबर को अपनी अधिसूचना में कहा था कि पोर्टफोलियो निवेश योजना के तहत विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) अब अपोलो टायर्स में 45% तक की हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख