शेयर मंथन में खोजें

डीएलएफ (DLF) के शेयर टूटे

शेयर बाजार में ट्रेडिंग पर रोक की वजह से आज शेयर बाजार में डीएलएफ (DLF) के शेयर भाव में भारी गिरावट बनी हुई है।

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 111.25 रुपये तक नीचे लुढ़क गया, जो इसके 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। सुबह 10:33 बजे यह 23.42% के नुकसान के साथ 112.35 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने डीएलएफ और इसके छह अधिकारियों को तीन साल तक शेयर बाजार में कारोबार करने पर रोक लगायी है। सेबी ने 2007 में आये डीएलएफ के आईपीओ में जानकारी छिपाने के आरोप में डीएलएफ के चेयरमैन के पी सिंह (K P Singh) समेत अन्य पाँच अधिकारियों को शेयर बाजार में अगले तीन साल तक कारोबार करने पर रोक लगाने का फैसला किया है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख