शेयर मंथन में खोजें

ऐजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

मजबूत तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में ऐजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 17% तक चढ़ा है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 485 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12:47 बजे यह 8.03% की मजबूती के साथ 479.50 रुपये पर है। 

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 24% बढ़ कर 26 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 21 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 5% घट कर 1,489 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,563 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख