शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) सपाट

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह मिले-जुले रुख के साथ सपाट हैं। 

 सुबह 9:40 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 4 अंक यानी 0.01% की मामूली बढ़त के साथ 28,504 पर एकदम सपाट है। निफ्टी (Nifty) 11 अंक यानी 0.13% की कमजोरी के साथ 8,519 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.05% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.03% की मामूली बढ़त और बीएसई मिडकैप में 0.03% की मामूली कमजोरी है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा मजबूती आईटी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.56% ऊपर है, जबकि धातु सूचकांक में सबसे ज्यादा 0.79% की गिरावट है।

(शेयर मंथन, 25 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख