शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।

बीएसई में कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही कंपनी का शेयर 136.05 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 1:07 बजे यह 2.92% के नुकसान के साथ 138 रुपये पर है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी निवेशकों द्वारा पावर ग्रिड में शेयर खरीदने के लिए निवेश सीमा निर्धारित कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में आरबीआई ने अधिसूचित किया था कि पावर ग्रिड में एफआईआई और आरएफपीआई के जरिये विदेशी शेयरधारिता निर्धारित सीमा तक पहुँच गयी है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख