शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,284 पर, सेंसेक्स (Sensex) 184 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 

निफ्टी (Nifty) 8,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, लेकिन जल्द ही इस स्तर से नीचे फिसल गया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 184 अंक यानी 0.67% की मजबूती के साथ 27,458 पर रहा। निफ्टी 50 अंक यानी 0.61% चढ़ कर 8,284 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.06% की बढ़त रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.11% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.05% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 8,300 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स 27,508 और निफ्टी 8,303 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। हालाँकि निफ्टी जल्द ही 8,300 के स्तर से नीचे फिसल गया। इसके बाद बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 27,120 और निफ्टी 8,191 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की चाल सुधरी और यह हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार चढ़ता चला गया। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आईटी को सबसे ज्यादा 3.51% का फायदा हुआ। टीईसीके में 2.44%, हेल्थकेयर में 1.78%, तेल-गैस में 1.59%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.83% और एफएमसीजी में 0.29% की मजबूती रही। ऑटो में 0.03% की मामूली बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 1.39% की गिरावट रही। पावर में 0.92%, कैपिटल गुड्स में 0.41%, धातु में 0.32% और बैंकिंग में 0.31% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख