शेयर मंथन में खोजें

बाजार ने गँवायी दिन भर की बढ़त, सेंसेक्स में 3 अंक की बढ़त

शेयर बाजार ने आज आखिरी घंटे में हुयी बिकवाली के बाद दिन भर की बढ़त गँवा दी।

आज के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और कारोबार के दौरान सेंसेक्स 29,270 के दिन के उच्चतम स्तर (कल के स्तर से 226 अंक ऊपर) तक पहुँच गया। दिन के अंतिम सत्र में गिरावट की शुरुआत होने से पहले सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा की बढ़त पर ही बना रहा। अंतिम सत्र में शुरू हुई बिकवाली के बाद सेंसेक्स कल के स्तर पर ही वापस पहुँच गया। आज के कारोबार में सेंसेक्स 3 अंक बढ़कर 29,007 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5 अंक बढ़कर 8,767 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों की बात करें तो एचडीएफसी 2.43%, इन्फोसिस 1.75%, विप्रो 1.71%, भारती एयरटेल 1.36%, आईटीसी 0.93% बढ़कर बंद हुए। दूसरी तरफ डॉक्टर रेड्डीज में 2.48%, टाटा स्टील में 2.30%, सनफार्मा में 2%, टाटा पावर में 1.83%, एचयूएल में 1.43% की गिरावट देखने को मिली है।

सेक्टर की बात करें तो आज ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, मेटल सेक्टर में गिरावट देखने को मिली है। वहीं एफएमसीजी, आईटी, तेल गैस, रियल्टी और तकनीकी शेयरों के सूचकांक में बढ़त दर्ज हुयी है। (शेयर मंथन 25 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख