शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

अमेरिकी बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है।

बाजार में इस वक्त फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के समय को लेकर डर हावी हैं। साथ ही दूसरी विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से बाजार में इस बात की भी आशंका बन गयी हैं कि मजबूत डॉलर से कंपनियों की विदेशों से होने वाली आय पर नकारात्मक असर पड़ेगा ।

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार से गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। जब अनुमानों से बेहतर रोजगार के आकड़ों के बाद इस बात की संभावना बन गयी, कि फेडरल रिजर्व अनुमानों से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। जिससे अर्थव्यवस्था में नकदी के प्रवाह पर असर पड़ेगा।

कल के कारोबार में डॉव जोंस 27.55 अंक यानी 0.16% गिर कर 17,635 के स्तर पर पहुँच गया। वहीं एसएंडपी 500 करीब 4 अंक गिर कर 2,040 के स्तर पर पहुँच गया। नैस्डैक में 0.2% की गिरावट देखने को मिली है। सूचकांक 10 अंक गिर कर 4850 के स्तर पर पहुँच गया। (शेयर मंथन, 12 मई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख