शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार को फिर टूटा बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 427 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार के लिए इस हफ्ते की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई और केवल गुरुवार को थोड़ा सँभलने के बाद शुक्रवार को फिर से यह बुरी तरह टूटा।

बाजार में चौतरफा बिकवाली नजर आयी, जिससे सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाल निशान में रहे। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में रहे। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 427 अंक या 1.48% की गिरावट के साथ 28,503 पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 128 अंक या 1.46% फिसल कर 8,648 पर आ गया। 

हालाँकि शुक्रवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय संकेत बेहतर होने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में ही खुले थे, मगर सुबह के ऊपरी स्तरों पर ये टिक नहीं सके। पहले घंटे में ही ये लाल निशान में आ गये और उसके बाद पूरे दिन लगातार फिसलते चले गये। 

छोटे-मँझोले सूचकांकों का भी हाल कुछ अलग नहीं रहा। बीएसई मिडकैप में 1.37% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.54% की गिरावट आयी। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 1.34% और सीएनएक्स स्मॉलकैप में 1.79% की कमजोरी आयी। 

क्षेत्रीय सूचकांकों में सबसे ज्यादा 2.57% की गिरावट कैपिटल गुड्स में रही। साथ ही एफएमसीजी सूचकांक (-1.94%), बैंकिंग (-1.93%), बिजली (-1.81%), ऑटो (-1.63%), धातु या मेटल (-1.28%), तेल-गैस (-1.24%) और आईटी (-1.01%) में भी ज्यादा कमजोरी रही। 

सेंसेक्स के शेयरों में कैपिटल गुड्स के दिग्गजों, बीएचईएल (-3.14%) और एलऐंडटी (-3.11%) में सबसे ज्यादा गिरावट आयी। साथ ही बजाज ऑटो (-2.64%), विप्रो (-2.64%), ऐक्सिस बैंक (-2.51%) और हिंडाल्को (-2.43%) भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर केवल भारती एयरटेल (0.72%) और ओएनजीसी (0.56%) की बढ़त दर्ज कर सके। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख