शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार हरे निशान में, सेंसेक्स 140 अंक चढ़ा

एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार ने हरे रंग में कारोबार की शुरुआत की और 11.30 बजे दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांकों सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में बढ़त का रुख बना हुआ है।

सुबह सेंसेक्स 14 अंक या 0.05% की बढ़त के साथ 28,251 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 12 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 8,577 पर कारोबार की शुरुआत की। 11.30 बजे सेंसेक्स 140 अंक या 0.50% की बढ़त के साथ 28,380 पर चल रहा है। निफ्टी भी 44 अंक या 0.51% की बढ़त के साथ 8,609 पर चल रहा है। आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी बढ़त बना रखी है। बीएसई मिडकैप में 0.83% की मजबूती है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.57% की तेजी दिखा रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.78% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.51% की बढ़त है।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त का रुख बना हुआ है। बीएसई में रियल्टी (1.67%), बैकिंग (0.87%), आईटी (0.65%), टीईसीके (0.61%), हेल्थकयर (0.48%), पावर (0.43%), , तेल-गैस (0.37%), एफएमसीजी (0.33%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.16%), ऑटो (0.11%), कैपिटल गुड्स (0.07%) हरे निशान में हैं और सिर्फ मेटल (-0.45%) में लाल निशान में है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख