शेयर मंथन में खोजें

अच्छी शुरुआत के बावजूद गिर कर बंद हुआ शेयर मार्केट

भूमि सुधार बिल के संसद के अगले सत्र तक खिसक जाने के कारण आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त को बना कर नहीं रख पाया।

सुबह दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की और दोपहर तीन बजे तक हरे निशान में रहा लेकिन संसद में जारी अवरोध के कारण भूमि सुधार बिल को शीतकालिन सत्र के लिए रोक दिया गया जिसका नकारात्मक प्रभाव शेयर मार्केट में देखने को मिला। सुबह सेंसेक्स 14 अंक या 0.05% की बढ़त के साथ 28,251 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 12 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 8,577 पर कारोबार की शुरुआत की। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,418 अंक के उच्चतम स्तर को छुआ तो वहीं निफ्टी भी 8,622 के उच्चतम भाव तक पहुँचा लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद बाजार यू टर्न लेते हुए लाल निशान में चला गया। शेयर बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 135 अंक या 0.48% गिरकर 28,102 पर आ गया औऱ निफ्टी भी 39 अंक या 0.46% की गिरावट के साथ 8,526 पर बंद हुआ। शेयर मार्केट की तरह ही आज छोटे-मँझोले शेयरों ने भी कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की थी लेकिन कारोबार के अंत छोटे-मँझोले शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.02% की गिर कर बंद हुआ तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.41% की गिरावट रही। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.10% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.65% गिर कर लाल निशान में बंद हुए।
क्षेत्रवार देखें तो रियल्टी (0.83%) को छोड़कर सभी क्षेत्र गिर कर लाल निशान में बंद हुए। मेटल (-1.04%), तेल-गैस (-0.94%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.92%),एफएमसीजी (-0.66%), कैपिटल गुड्स (-0.65%), पावर (-0.63%), ऑटो (-0.44%), आईटी (-041%), टीईसीके (-0.40%), हेल्थकयर (-0.12%), बैकिंग (-0.07%) लाल निशान में बंद हुए। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख