शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार हल्की मजबूती के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार ने आज सुबह हरे रंग में कारोबार की शुरुआत की ।

लेकिन बाजार खुलते ही दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक लाल निशान में आ गये। सुबह करीब 10.20 बजे बाजार ने फिर चाल बदली और हरे निशान में आ गया और उसके बाद सारे समय हरे निशान में ही रहा। सुबह सेंसेक्स 20 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 28,851 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 23 अंक या 0.27% की बढ़त के साथ 8,468 पर शुरुआत की। सत्र के अंत में बीएसई 100 अंक 0.36% बढ़कर 27,932 पर बंद हुआ तो वही निफ्टी भी 29 अंक या 0.34% बढ़ कर 8,495 पर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.06% की बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ, तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.24% बढ़ कर बंद हुआ है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.20% की बढ़त देखी गयी तो सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.12% गिर कर बंद हुआ।
क्षेत्रवार देखें तो आज क्षेत्रों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बीएसई में हेल्थकयर (2.63%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.39%), आईटी (0.72%), कैपिटल गुड्स (0.51%), ऑटो (0.46%), टीईसीके (0.43%), एफएमसीजी (0.06%) हरे रंग में बंद हुए। तो वहीं मेटल (-1.33%) रियल्टी (-1.01%), बैकिंग (-0.46%), तेल-गैस (-0.11%), पावर (-0.05%) गिर कर बंद हुए। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख