शेयर मंथन में खोजें

आज शेयर बाजार में उतार चढ़ाव, फिलहाल हल्की मजबूती में बाजार

शेयर बाजार में आज के कारोबार में उतार चढ़ाव बना हुआ है।

सुबह शेयर बाजार ने कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हरे निशान में की। सुबह सेंसेक्स ने 174.7 अंक या 0.68% की बढ़त के साथ 25,916 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की, लेकिन एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 86 अंक या 1.11% की बढ़त के साथ 7809 पर कारोबार की शुरुआत की। लेकिन 11 बजे बाजार ने चाल बदली और गिर कर लाल निशान में चला गया। सेंसेक्स ने 25,298 तक का न्यूनतम स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने 7667 के न्यूनतम स्तर तक पहुँच गया। दोपहर 12.30 बजे कारोबार में कुछ सुधार के साथ दोनों प्रमुख सूचकांक लाल से हरे निशान में आ गये। दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 160 अंक या 0.62% की बढ़त के साथ 25,918 पर चल रहा है। तो वहीं निफ्टी भी 51 अंक मजबूत होकर 7,860 पर चल रहा है। (शेयर मंथन 25 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख