शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार फिर लुढ़का, सेंसेक्स 300 अंक गिरा

वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक संकट से घबराया भारतीय शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज शेयर बाजार में उतार चढ़ाव बना रहा। लेकिन अंत में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक गिर कर लाल निशान में ही बंद हुए। बीएसई में सेंसेक्स आज 318 अंक या 1.22% की गिरावट के साथ 25,714 पर बंद हुआ। तो वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी भी 89 अंक या 1.13% गिर कर 7,792 अंक पर बंद हुआ। आज दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांकों ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की लेकिन शुरुआती कारोबार में ही दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में आ गये। सुबह सेंसेक्स (Sensex) 31 अंक या 0.12% बढ़ कर 26,063 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 62 अंक या 0.79% की बढ़त के साथ 7,865 पर कारोबार की शुरुआत की।
इसके बाद 10.30 बजे शेयर बाजार ने चाल बदली और हरे निशान में आ गया लेकिन ज्यादा समय बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया। और 12 बजे फिर लाल निशान में आ गया और इसके बाद सत्र के अंत तक लाल निशान में ही रहा। आज दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,156 के उच्चतम स्तर को और 25,657 के न्यूनतम स्तर को छुआ। तो वहीं निफ्टी ने भी 7,930 के उच्चतम और 7,777 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों की बात करें तो आज छोटे-मँझोले शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.79% में गिरावट दर्ज हुई तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.16% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.27% गिरावट के साथ बंद हुआ तो वहीं सीएनएक्स स्मॉलकैप में 0.29% की बढ़त दर्ज हुई।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में गिरावट की रुख देखने को मिला। बीएसई में सिर्फ पावर (1.64%), मेटल (0.23%) हरे निशान में रहे। बैकिंग (-1.68%), हेल्थकेयर (-1.14%), टीईसीके (-1.04%), तेल-गैस (-0.98%), आईटी (-0.96%), एफएमसीजी (-0.96%), कैपिटल गुड्स (-0.91%), ऑटो (-0.70%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.47%), रियल्टी (-0.20%) गिर कर बंद हुए।
(शेयर मंथन, 26 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख