शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट खरीदें और केनरा बैंक बेचें

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने सितंबर सीरीज में अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के फ्यूचर खरीदने और केनरा बैंक (Canra Bank) के फ्यूचर को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में अंबुजा सीमेंट के सितंबर फ्यूचर (212) को 207 से 209 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 222 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 201 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।

केनरा बैंक सितंबर फ्यूचर (262) को 265 से 268 रुपये के बीच के भाव में बेचें और इस सौदे में 255 का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 272 रुपये पर है।
ध्यान रखें कि यह सलाह सितंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 3 सितंबर 2015)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख