शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरूआत

आज भारतीय शेयर बाजार ने हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत की लेकिन शुरुआती कारोबार में दोनो सूचकांक लाल निशान में आ गये।

आज एशियाई बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय बाजार भी हल्की बढ़त के साथ खुला लेकिन शुरूआती कारोबार बढ़त को बरकरार नही रख पाया।
सुबह 10 पर बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 89 अंक या 97.50% की गिरावट के साथ 25,104 पर चल रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 46 अंक या 0.60% की गिरावट के साथ 7,607 पर चल रहा है।
सुबह सेंसेक्स 101 अंक या 0.40% की बढ़त के साथ 25,303 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 30 अंक या 0.39% की बढ़त के साथ 7,685 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में तो दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में गिरावट का रुख है। बीएसई मिडकैप में 0.66% की गिरावट है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.17% नीचे रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.60% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.21% की गिरावट है।
क्षेत्रवार देखें तो आज शुरुआती कारोबार में ज्यदातर क्षेत्रों में गिरावट का रुख बना हुआ है। सिर्फ बैकिंग (0.05%) में नाममात्र की बढ़त है। पावर (-0.84%), हेल्थकयर (-0.68%), मेटल (-0.53%), टीईसीके (-0.49%), कैपिटल गुड्स (-0.42%), आईटी (-039%), ऑटो (-0.25%), तेल-गैस (-0.20%), एफएमसीजी (-0.11%), रियल्टी (-0.02%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.01%) (शेयर मंथन, 7 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख