शेयर मंथन में खोजें

हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, छोटे-मँझोले शेयर लाल निशान में

एशियाई शेयर बाजारों में चले रहे मिले जुले रुख के बीच आज भारतीय शेयर बाजार ने हरे रंग में हल्की मजबूती के साथ कारोबार की शुरूआत की है।

शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांकों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। सुबह 9.45 पर बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 27 अंक या 0.11% की हल्की मजबूती के साथ 24,934 पर सपाट चल रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 18 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 7,576 पर चल रहा है।
सुबह सेंसेक्स 78 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 24,972 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 29 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 7,588 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में तो दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांकों में हल्की मजबूती देखी जा रही है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में 0.30% की गिरावट है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.58% गिर कर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.47% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.54% की गिरावट है।
क्षेत्रवार देखें तो आज शुरुआती कारोबार में क्षेत्रों में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है। बैकिंग (1.51%), पावर (1.15%), मेटल (0.74%), कैपिटल गुड्स (0.34%), रियल्टी (0.27%), ऑटो (0.23%), तेल-गैस (0.23%) हरे निशान में हैं।
कंज्यूमर ड्यूरेबल (-1.48%), हेल्थकयर (-1.23%), एफएमसीजी (-0.48%), टीईसीके (-0.12%), आईटी (-0.10%) लाल निशान में चल रहे हैं।
(शेयर मंथन, 8 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख