शेयर मंथन में खोजें

हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसक्स 150 अंक ऊपर

अच्छे वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के आखिरी दिन हरे रंग में कारोबार की शुरुआत की है।

सुबह 10 बजे सेंसेक्स (Sensex) 158 अंक या 0.62% की उछाल के साथ 25,780 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 48 अंक या 0.62% की बढ़त के साथ 7,836 के स्तर पर चल रहा है।

आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 172 अंक या 0.67% की बढ़त के साथ 25,794 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 45 अंक या 0.58% की बढ़त के साथ 7,834 पर कारोबार की शुरुआत की।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.99% की बढ़त दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप में भी 1.18% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 1.09% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.44% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं।
रियल्टी (1.52%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.03%), हेल्थकयर (0.88%), बैकिंग (0.87%), आईटी (0.84%), मेटल (0.81%), एफएमसीजी (0.79%), टीईसीके (0.79%), तेल-गैस (0.64%), ऑटो (0.45%), कैपिटल गुड्स (0.40%), पावर (0.40%) ऊपर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख