शेयर मंथन में खोजें

हफ्ते के आखिरी दिन हरे रंग में बंद हुआ अमेरिकी शेयर बाजार

शुक्रवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार में बढ़त देखने को मिली।

तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांकों ने हफ्ते के कारोबार में अच्छी बढ़त दर्ज की है। प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस ने पूरे हफ्ते के कारोबार में 2.1% की बढ़त दर्ज की है। जो मार्च माह से अब तक किसी एक हफ्ते की सर्वाधिक बढ़त है। इसी तरह एसऐंडपी 500 में भी जुलाई माह के बाद इस हफ्ते, 2.1% की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त देखी गई। तो वहीं नैस्डैक कंपोजिट ने इस हफ्ते 3% की बढ़त दर्ज की जो जूलाई के मध्य से लेकर अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है।
फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) द्वारा अगले हफ्ते ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाओं पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है।
प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस 103 अंक या 0.63% बढ़ कर 16,433 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 9 अंक या 0.45% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 26 अंक या 0.54% ऊपर चढ़ कर 4,822 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख