शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्थिति में, छोटे-मँझोले शेयरों में बढ़त का रुझान

भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के पहले दिन, सुबह कमजोरी के साथ शुरुआत की और इसके बाद बेहद छोटे दायरे में सपाट रुझान के साथ चल रहा है।

आज एशियाई शेयर बाजारों की तरह ही भारतीय शेयर बाजार में भी सपाट चाल देखने को मिल रही है।
सुबह 9.55 पर सेंसेक्स 12 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 25,602 पर है। वहीं एनएसई (NSE) निफ्टी (Nifty) इस समय केवल 0.25% की नाम-मात्र की बढ़त के साथ 7,789 पर चल रहा है। यह लगातार लाल और हरे निशान के बीच झूल रहा है।
आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 97 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 25,706 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 32 अंक या 0.41% की बढ़त के साथ 7,811 पर कारोबार की शुरुआत की।
छोटे-मँझोले शेयरों में बढ़त का रुझान देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.77% की बढ़त दिखायी दे रही है और बीएसई स्मॉलकैप 0.60% ऊपर चल रहा है, एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप 0.82% ऊपर है और सीएनएक्स स्मॉलकैप भी 0.63% की बढ़त पर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो ज्यादातर क्षेत्रों में मामूली बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है। मेटल (1.04%), रियल्टी (0.75%), पावर (0.70%), हेल्थकयर (0.47%), तेल-गैस (0.45%), कैपिटल गुड्स (0.33%), रियल्टी (0.75%), बैकिंग (0.17%), एफएमसीजी (0.05%), आईटी (0.03%) हरे निशान में हैं। वहीं ऑटो (-0.17%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.14) नीचे चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख