शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में हल्की गिरावट, छोटे-मँझोले शेयर सपाट

भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में आज उतार चढाव बना हुआ है। शेयर बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ की लेकिन शुरुआती घंटे में बाजार की चाल में उतार चढाव बना हुआ है।
सुबह 9.45 पर सेंसेक्स अंक या 58 अंक 0.22% की मामूली गिरावट के साथ 25,799 पर है। वहीं एनएसई (NSE) निफ्टी (Nifty) इस समय 28 अंक या 0.35% की गिरावट के साथ 7,844 पर चल रहा है। यह लगातार लाल और हरे निशान के बीच झूल रहा है।
आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 52 अंक या 0.20% की बढ़त के साथ 25,908 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 37 अंक या 0.47% की बढ़त के साथ 7,867 पर कारोबार की शुरुआत की।
छोटे-मँझोले शेयरों में लगभग सपाट स्थिति में चल रहे हैं। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.09% की मामूली गिरावट दिखायी दे रही है और बीएसई स्मॉलकैप 0.04% ऊपर चल रहा है, एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप 0.04% नीचे है और सीएनएक्स स्मॉलकैप भी 0.20% की बढ़त पर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो आज क्षेत्रों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। रियल्टी (0.61%), एफएमसीजी (0.60%), तेल-गैस (0.25%), हेल्थकयर (0.18%), पावर (0.12%), आईटी (0.09%) हरे निशान में हैं। वहीं मेटल (-0.82%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.45%), बैकिंग (-0.43%), ऑटो (-0.38%), कैपिटल गुड्स (-0.13%), टीईसीके (-0.9%) नीचे चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख