शेयर मंथन में खोजें

हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक ऊपर

अच्छे वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने आज हरे रंग में कारोबार की शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक हरे निशान में चल रहे हैं।
सुबह 10 बजे सेंसेक्स (Sensex) 168 अंक या 0.66% की उछाल के साथ 25,873 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 41 अंक या 0.53% की बढ़त के साथ 7,870 के स्तर पर चल रहा है।

आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 178 अंक या 0.69% की बढ़त के साथ 25,884 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 57 अंक या 0.73% की बढ़त के साथ 7,887 पर कारोबार की शुरुआत की।
छोटे-मँझोले शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.35% की बढ़त दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.47% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.17% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.30% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में ज्यादातर क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। हेल्थकयर (1.15%), आईटी (0.90%), टीईसीके (0.83%), ऑटो (0.72%), बैकिंग (0.72%), एफएमसीजी (0.53%), रियल्टी (0.54%), मेटल (0.50%), पावर (0.23%), तेल-गैस (0.10%) ऊपर चल रहे हैं। कैपिटल गुड्स (-0.42%) और कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.30%) लाल निशान में चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख