शेयर मंथन में खोजें

17.3% बढ़ेगी इन्फोसिस (Infosys) की प्रति शेयर आय

ब्रोकिंग फर्म प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने इन्फोसिस के तिमाही नतीजों पर जारी रिपोर्ट में कहा है कि ये नतीजे उसके और बाजार के औसत अनुमानों से काफी आगे रहे हैं। हालाँकि कंपनी प्रबंधन ने मौजूदा कारोबारी साल के लिए डॉलर आय के अनुमान को 7.2%-9.2% से घटा कर 6.4%-8.4% कर दिया है, मगर प्रभुदास लीलाधर ने इस नये अनुमान को काफी संकोची बताया है। इसका कहना है कि नये अनुमान से 2015-16 की तीसरी और चौथी तिमाहियों में कंपनी की आय तिमाही-दर-तिमाही 2% तक गिरने से लेकर सपाट रहने की संभावना बनती है, जो काफी संकोची अनुमान है। ब्रोकिंग फर्म ने कहा है कि आगे चल कर इस शेयर के भाव सुधरने की उम्मीद है। 
प्रभुदास लीलाधर ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि इन्फोसिस की रुपये में आमदनी 2015-16 में 14.9% और 2016-17% में 13.5% की दर से बढ़ेगी। इसने कहा है कि इन्फोसिस की प्रति शेयर आय 2015-16 में 8.5% बढ़ कर 58.5 रुपये और 2016-17 में 17.3% बढ़ कर 68.6 रुपये हो जायेगी। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2015

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख