शेयर मंथन में खोजें

हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 67 अंक कमजोर

एशियाई बाजारों से मिले खराब संकेतों के चलते आज भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की और दिन भर के कारोबार में ज्यादातर लाल निशान में ही रहा।


कारोबार के अंत में बीएसई में सेंसेक्स 67 अंक या 0.25% की गिरावट के साथ 26,780 पर बंद हुआ। तो वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी भी 24 अंक या 0.29% गिर कर 8,108 अंक पर बंद हुआ।
सुबह सेंसेक्स 86 अंक या 0.32% की गिरावट के साथ 26,760 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 29 अंक या 0.36% की गिरावट के साथ 8,102 पर कारोबार की शुरुआत की।
छोटे-मँझोले शेयरों की बात करें तो आज छोटे-मँझोले शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में -0.34% में गिरावट दर्ज हुई तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.35% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में -0.15% मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ तो वहीं सीएनएक्स स्मॉलकैप में 0.18% की बढ़त दर्ज हुई।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में गिरावट की रुख देखने को मिला। बीएसई में सिर्फ कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.41%), हेल्थकेयर (0.36%) और तेल-गैस (0.07%) हरे निशान में रहे। आईटी (-1.32%), टीईसीके (-1.16%), ऑटो (-0.72%), पावर (-0.70%), मेटल (-0.30%), कैपिटल गुड्स (-0.25%), रियल्टी (-0.16%), एफएमसीजी (-0.10%), बैकिंग (-0.08%) गिर कर बंद हुए।
(शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2015 )

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख