शेयर मंथन में खोजें

अच्छे वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोर

आज शुक्रवार के सुबह के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार को अच्छे वैश्विक संकेतों का फायदा नहीं मिला और इसने कमजोर शुरुआत की है।

बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) कल गुरुवार के बंद स्तर 27,010 की तुलना में आज सुबह 27,063 पर खुला, मगर लगभग वहीं से फिसलने लगा। शुरुआती आधे घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 67 अंक या 0.25% के नुकसान के साथ 26,944 पर नजर आ रहा है। एनएसई का निफ्टी (Nifty) भी 16 अंक या 0.19% नीचे 8164 पर है।
हालाँकि छोटे-मँझोले सूचकांक हरे निशान में टिकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हरियाली के साथ सपाट रुझान ही दिख रहा है। बीएसई मिडकैप केवल 0.09% ऊपर है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.22% की बढ़त है। एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप 0.30% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.21% ऊपर है।
क्षेत्रवार देखें तो रियल्टी, धातु (मेटल), बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल, दवा और एफएमसीजी में कमजोरी आयी है, जबकि बिजली, तेल-गैस और ऑटो क्षेत्र कुछ मजबूती के साथ हैं। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल (-2.25%), ल्युपिन (-1.98%), कोल इंडिया (-1.26%), डॉ. रेड्डीज (-1.08%), ऐक्सिस बैंक (-1%) और आईसीआईसीआई बैंक (-0.94%) नीचे हैं। वहीं एनटीपीसी (1.68%), टाटा मोटर्स (1.16%), मारुति (0.92%), रिलायंस (0.69%), टीसीएस (0.64%) और विप्रो (0.27%) में मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख