शेयर मंथन में खोजें

मंगलवार को अमेरिकी बाजार फिसला, आज एशियाई बाजार मिले-जुले

सोमवार की हल्की सुस्ती के बाद कल मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार लाल निशान में रहा। वहीं आज सुबह एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुझान बना हुआ है।

- मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 42 अंक या 0.24% नीचे 17,581 पर बंद
- एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5 अंक या 0.26% गिरावट के साथ 2,066 पर आ गया
- नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5 अंक या 0.09% नीचे 5,030 पर
- निवेशकों को फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) की बैठक का इंतजार
- अमेरिकी वाणिज्य विभाग के मुताबिक टिकाऊ वस्तुओं की माँग लगातार दूसरे महीने घटी
- अमेरिकी उपभोक्ता आत्मविश्वास सूचकांक तीन महीने के निचले स्तर पर
- आज सुबह करीब 8.45 बजे एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान
- शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.21% की हल्की गिरावट
- निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.60% की मजबूती के साथ
- हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.50% गिरावट
- स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.20% की हल्की कमजोरी
- कॉस्पी (Kospi) भी 0.32% नीचे

(शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख