शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को फिसला अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 1.5% गिरा

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बीच कल बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी का रुझान रहा। कल के पूरे सत्र में अमेरिकी बाजार निचले स्तरों पर ही बना रहा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 252.15 अंक या 1.47% गिर कर 16,906.51 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 26.45 अंक या 1.31% की बढ़त दर्ज करते हुए 1,990.26 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 55.67 अंक या 1.14% की कमजोरी के साथ 4,835.76 पर बंद हुआ।
दरअसल वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर पर दबाव की संभावनाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से बाजार चिंतित रहा। विश्व बैंक ने प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं में कमजोर वृद्धि का हवाला देते हुए 2016 के लिए वैश्विक विकास दर का अनुमान घटा कर 2.9% कर दिया है। इसके अलावा उत्तरी कोरिया की ओर से हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने की खबरों से भूराजनीतिक तनाव बढ़ने का भी बाजार पर नकारात्मक असर रहा।
कल कच्चे तेल का लंदन ब्रेंट भाव जून 2004 के बाद से अब तक के, यानी बीते 11 वर्षों के निचले स्तर पर आ गया, जबकि नाइमेक्स में यह सात वर्षों के निचले स्तर पर रहा। नाइमेक्स में डब्लूटीआई क्रूड 2.00 डॉलर या 5.56% टूट कर 33.97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो दिसंबर 2008 से अब तक इसका सबसे निचला स्तर है। लंदन का ब्रेंट क्रूड 34.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख