शेयर मंथन में खोजें

भेल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ऐक्सिस के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट

चीन के बाजार में आये संकट की चपेट में मुंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियाँ आयी हैं। सभी 30 कंपनियों के शेयर भाव में गिरावट आयी है। हालाँकि कोल इंडिया, टीसीएस ने फिर भी काफी मुकाबला किया है।

बीएसई में गुरुवार को कारोबार समाप्ति से पूर्व कोल इंडिया के शेयर भाव महज 0.03% नीचे आये और टीसीएस के शेयर भाव 0.18% गिरे। सबसे ज्यादा नुकसान में रहने वाले शेयर भेल (-7.01%), टाटा स्टील (-6.52%), टाटा मोटर्स (-5.85%), ऐक्सिस बैंक (-5.06%), ओएनजीसी (-4.99%) और मारुति सुजुकी (-4.31%) के रहे। शेयर भाव में 2% से 4% तक की गिरावट झेलनी वाली कंपनियों में सिप्ला, एसबीआई, बजाज ऑटो, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, हिंद लीवर, एचडीएफसी, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉप, लार्सन ऐंड टुब्रो और ल्यूपिन शामिल हैं। (शेयर मंथन, 7 जनवरी, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख