शेयर मंथन में खोजें

सोमवार को गिरावट के बाद निचले स्तरों से सँभला अमेरिकी बाजार

सोमवार 11 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजार में पहले कमजोरी का रुझान रहा, मगर अंतिम घंटों में यह निचले स्तरों से सँभल गया। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 52.12 अंक या 0.32% की बढ़त दर्ज करते हुए 16,398.57 पर बंद हुआ। लगातार तीन सत्रों में गिरावट दर्ज करने के बाद सोमवार को इसमें हरियाली लौटी। एसऐंडपी 500 (S&P 500) केवल 1.64 अंक या 0.09% की मामूली वृद्धि के साथ 1,923.67 पर बंद हुआ। मगर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.64 अंक या 0.12% की कमजोरी के साथ 4,637.99 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और चीन की अर्थव्यवस्था में धीमेपन से जुड़ा दबाव सोमवार को भी अमेरिकी बाजार पर हावी रहा। अमेरिकी बाजार में कच्चा तेल दिसंबर 2003 के बाद से अब तक के सबसे निचले स्तर पर 32 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख