शेयर मंथन में खोजें

20 महीनों के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ बाजार

सोमवार 18 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर कमजोरी बनी रही और यह 20 महिनों के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ है।

बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 266.67 अंक (1.09%) गिर कर 24,188.37 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 भी 86.80 अंक (1.17%) गिर कर 20 महीनों के सबसे निचले स्तर 7351.00 पर बंद हुआ। छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई मिडकैप में 2.72% गिर कर 10062.35 पर बंद हुआ औऱ बीएसई स्मॉल कैप 4.05% गिर कर 10345.81 पर आ गया। एनएसई में निफ्टी मिडकैप 100 में 3.25% और निफ्टी स्मॉल 100 में 4.07% की गिरावट रही। निप्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में 37 लाल निशान में रहे। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में रिलायंस में 5.14%, बजाज ऑटो में 3.67%, एशियन पेंट्स में 3.29%, सिप्ला में 2.72%, कोल इंडिया में 2.12% और ओएनजीसी में 2.12% की गिरावट रही। दूसरी ओर बीएचईएल 4.29%, टाटा स्टील 2.76%, टीसीएस 0.84%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.80%, विप्रो 0.72% और गेल 0.68% की मजबूती के साथ हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख